आई.आर.ई.पी. प्रषिक्षण केन्द्र देवा रोड़ चिनहट पर उपभोगता सेवा केन्द्र का संचालन ( उपभोगता सेवा केन्द्र नं0. 1800.180.0005 ) 22 सितम्बर 2005 से प्रारम्भ किया गया है। इस सेवा केन्द्र का मुख्य उद्दश्य प्रदेश के उपभोगताओ को वैकल्पिक ऊर्जा सयंत्रो के बारे में समुचित जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वैकल्पिक ऊर्जा के सयंत्रो का अधिक से अधिक उपयोग सुगमता पूर्वक किया जा सके। इस सेवा केन्द्र से सयंत्रो के संबध में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ उसकी कीमत उस पर दिये जाने वाले अनुदान उसकी उपलब्धता तथा उसके रखरखाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जाती है। वित्तिय वर्ष 2008-09 के प्रारम्भ से 31 मार्च 2009 तक लगभग 4714 उपभोगताओ की जिज्ञासाओ का निराकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त उपभोगता सेवा केन्द्र से सयंत्रो की बुकिगं के सम्बन्ध में समुचित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिज्ञासू फोनकर्ताओ के सम्बन्ध में सूचना सम्बन्धित आदित्य सोलर शाॅप को आवश्यक कारवाई एवं उपभोगता को सहयोग प्रदान करने के लिये दी गई। उपभोगता सेवा केन्द्र के फोन पर प्राप्त काल्स का विवरण निदेशक नेडा को समेकित रूप से माह के अन्त में प्रस्तुत किया जाता है।
यू.पी. नेडा मुख्यालय पर एक शिकायत प्रबन्धन प्रणाली कार्यशील है जो टाॅल फ्री नम्बर 1800.180.0005 से लिकं है। टाॅल फ्री नम्बर पर सिस्टम से संबंधित शिकायत दर्ज करवायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त वैकल्पि ऊर्जा से संबंधित सयंत्रो का विवरण एवं स्कीम्स की जानकारी भी इस नम्बर पर प्राप्त की जा सकती है।