
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत ऑफ-ग्रिड सौर एप्लीकेशन हेतु प्रदेश के दूर-दराज, सुदूर (रिमोट) अविद्युतिकृत क्षेत्र/मजरो के आवासों को सौर ऊर्जीकृत करने के लिए डिसेन्ट्रलाइज़्ड डिस्ट्रीब्यूटेड जनरेषन (डीडीजी) कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलर पावर पैक संयंत्र उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। इसके अन्तर्गत ऐसे रिमोट स्थित घरों, जिनमें उ0प्र0 पाव कारपोरेषन लि0 द्वारा ग्रिड विद्युत आपूर्ति सम्भव नही है, उन घरों को सोलर पावर पैक प्रदान कर सौर ऊर्जीकृत किया जाता है। गत वर्षो में प्रदेष के दूरस्थ स्थित जनपद बहराइच, कुषीनगर, गोण्डा, श्रावस्ती, सोनभद्र, बलरामपुर, महाराजगंज आदि के अविद्युतीकृत रिमोट ग्रामों में स्थित घरों को सौर ऊर्जीकृत किया गया है। एक सोलर पावर पैक संयंत्र में 200 वाॅट के सोलर पैनल में 12 वोल्ट 80 ए.एच. की लिथियम-फेरो-फास्फेट (LiFePO4) बैटरी, 05 अदद एल0ई0डी0 ल्यूमिनरी, 20 वाॅट का 01 डीसी सीलिंग फैन एवं एक मोबाइल-चार्जिंग प्लग प्वाइंट प्रयुक्त होता है। संयंत्र को 05 वर्षीय कम्प्रीहेन्सिव वारंटी एवं वार्षिक मेंटेनेंस के साथ स्थापित कराया जाता है। एक संयंत्र की समस्त करों सहित गत वर्ष की दर रू. 37,941.00 मात्र थी।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में सोलर पावर पैक संयंत्रों के कार्य हेतु नवीन निविदा आंमत्रित की गई है। योजनान्तर्गत गत वर्षां में स्थापित संयत्रों का विवरण निम्नवत है :-
क्र.सं. |
शीर्षक |
प्रकार |
साइज़ |
भाषा |
देखें |
1 |
डीडीजी योजना-2022-23, 2023-24, 2024-25 के अंतर्गत स्थापित एसपीपी की सूची |
 |
475 KB |
हिन्दी |
|