उत्तर प्रदेश सरकार  |  Government of Uttar Pradesh

अयोध्या सोलर सिटी कार्यक्रम

परिचय

भारत में बढ़ती ऊर्जा मांग और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 में सौर ऊर्जा नीति लागू की, जिसका एक प्रमुख अंग है - सोलर सिटी कार्यक्रम। इस नीति का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाना और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाना है।

सोलर सिटी की परिभाषा

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के अनुसार, "सोलर सिटी" ऐसा शहरी क्षेत्र होता है जहाँ परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम कर, कुल विद्युत भार का न्यूनतम 10% भाग सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा किया जाता है। यह अवधारणा शहरों को पर्यावरणीय दृष्टि से स्वच्छ, ऊर्जा दक्ष और सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की पहली मॉडल सोलर सिटी
  • अयोध्या शहर को उत्तर प्रदेश की पहली मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अनेक योजनाएँ और परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
  • 40 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट सरयू नदी के तट पर स्थापित किया गया है, जिसकी कमीशनिंग कार्य एनटीपीसी (NTPC) द्वारा पूरी कर ली गई है।
  • शहरी भवनों, सरकारी संस्थानों, स्ट्रीट लाइट्स और जल आपूर्ति प्रणालियों को सोलर पैनलों से जोड़ने का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
  • सोलर सिटी के रूप में अयोध्या का लक्ष्य है ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना।

इस योजनान्तर्गत उ.प्र. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा विगत वर्षों से अबतक निम्नलिखित संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण कराया गया

क्र.सं. शहर का नाम सिस्टम का नाम कुल स्थापित (in nos.)
1 अयोध्या स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 931
सोलर हाई मास्ट 425
सोलर स्ट्रीट लाइट 7900
ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट (किलोवाट में) 1305
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट (किलोवाट में) 50
सोलर ट्री 58
वाटर कियोस्क 10
ई-रिक्शा 20
सोलर बोट 2
सोलर कोल्ड स्टोरेज - MT 1
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के अतिरिक्त अन्य नगर निगमों में सोलर सिटी कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत, राज्य भर में सोलर सिटी कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस नीति का उ‌द्देश्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा के हरित, टिकाऊ और सस्ती आपूर्ति को बढ़ावा देना है। अयोध्या के साथ-साथ प्रदेश के अन्य 16 नगर निगमों को भी सोलर सिटी के रुप में विकसित किया जा रहा है। इन नगर निगमों में सोलर संयंत्रों की स्थापना, सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइट, और अन्य सोलर संयंत्रों की स्थापना की जा रही है।

सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे नगर निगम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित 16 नगर निगम निम्नलिखित हैं

1. वाराणसी
2. लखनऊ
3. गोरखपुर
4. कानपुर
5. मेरठ
6. आगरा
7. प्रयागराज
8. झांसी
9. बरेली
10. सहारनपुर
11. फिरोजाबाद
12. मुरादाबाद
13.अलीगढ़
14. मथुरा-वृंदावन
15. गाजियाबाद
16. शाहजहांपुर

इन सभी नगर निगमों को शहरी नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम कर के कम से कम 10% ऊर्जा सौर स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य है। इस योजनान्तर्गत उ0प्र0 नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा विगत वर्षों से अबतक निम्नलिखित संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण कराया गया

क्र.सं. शहर का नाम प्रणाली का नाम कुल स्थापित (संख्या में)
1 वाराणसी सोलर स्ट्रीट लाइट 2012
स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 400
सोलर ट्री 10
सोलर हाई मास्ट 100
2 गोरखपुर सोलर स्ट्रीट लाइट 2950
स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 355
सोलर हाई मास्ट 300
3 मथुरा-वृंदावन स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 150
सोलर हेरिटेज हाई मास्ट 10
सोलर हाई मास्ट 70
4 कानपुर नगर सोलर स्ट्रीट लाइट 2600
सोलर ट्री 2
सोलर हेरिटेज हाई मास्ट 118
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट 10
सोलर हाई मास्ट 450
5 आगरा सोलर स्ट्रीट लाइट 800
सोलर ट्री 20
सोलर हाई मास्ट 150
6 अलीगढ़ सोलर स्ट्रीट लाइट 550
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट 51
सोलर हाई मास्ट 125
स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 39
7 मुरादाबाद सोलर स्ट्रीट लाइट 159
सोलर ट्री 4
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट 50
सोलर हाई मास्ट 75
8 मेरठ सोलर स्ट्रीट लाइट 500
सोलर हाई मास्ट 23
9 शाहजहांपुर सोलर स्ट्रीट लाइट 130
सोलर ट्री 1
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट 10
सोलर हाई मास्ट 21
10 झांसी सोलर स्ट्रीट लाइट 350
सोलर हाई मास्ट 25
स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 20
11 लखनऊ सोलर स्ट्रीट लाइट 900
स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 30
सोलर हाई मास्ट 304
सोलर ट्री 10
12 गाजियाबाद सोलर स्ट्रीट लाइट 300
ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट 100
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट 10
सोलर हाई मास्ट 150
13 फिरोजाबाद सोलर स्ट्रीट लाइट 410
ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट 110
सोलर हाई मास्ट 55
14 बरेली सोलर हाई मास्ट 80
ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट 20
सोलर स्ट्रीट लाइट 720
15 प्रयागराज सोलर ट्री 2
सोलर स्ट्रीट लाइट 372
सोलर हेरिटेज हाई मास्ट 5
सोलर हाई मास्ट 5
16 सहारनपुर स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट 2
सोलर स्ट्रीट लाइट 350
सोलर ट्री 2
ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट 60
सौर हाई मास्ट 2
पृष्ठ पर अंतिम बार अद्यतन किया गया :