अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण

प्रशिक्षण केंद्र

प्रशिक्षण केन्द्र, चिनहट, लखनऊ


वैकल्पिक ऊर्जा एवं ग्रामीण ऊर्जा के क्षेत्र मे कुशल मानव श्रम उपलब्ध कराये जाने एवं प्रचार प्रसार के उद्देश्य से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से जनपद लखनऊ के देवा रोड, चिनहट पर 12 एकड के विशाल भू-खण्ड पर वित्तीय वर्ष 1991-92 में शोध, विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गयी। प्रशिक्षण केन्द्र पर आडिटोरियम (लगभग 240 व्यक्तियों हेतु), कानफ्रेन्स हाल(लगभग 80 व्यक्तियों हेतु), 03 लेक्चर रूम (लगभग 30 व्यक्तियों हेतु), लाईब्रेरी, अतिथिग्रह (12 कमरे), छात्रावास (10 कमरे), डारमेट्री (80 बेड) जैसी सुविधायें उपलब्ध है। प्रशिक्षण केन्द्र पर मुख्यतः वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न वर्ग के व्यक्तियों हेतु विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओ को भी नोमिनल दरो के आधार पर अपने संस्था के प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है, जिसमें जहाॅ एक ओर वैकल्पिक ऊर्जा कार्यक्रमों /संयत्रो का प्रचार प्रसार होता है वही दूसरी ओर केन्द्र पर गतिविधियों की निरन्तरता भी बनी रहती है।


प्रशिक्षण केन्द्र, घोसी, मऊ


उक्त केन्द्र की स्थापना वित्तीय वर्ष 1998 में की गयी है। केन्द्र पर प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सुविधाओ क उपलब्ध नही होने के कारण गत वर्षो में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन नही हुआ है। वर्तमान मे केन्द्र पर उक्त सुविधाओ को उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। तदोपरान्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजना किया जायेगा।


प्रशिक्षण केन्द्र, सियर मऊ, कन्नोज (निर्माणाधीन)


उक्त निर्माणाधीन प्रशिक्षण केन्द्र की कुल लागत रू0 1787.87 लाख आंकलित है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासन द्वारा स्वीकृत किये गये है। निर्माण कार्य हेतु शासन द्वारा उ0 प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। निर्माण कार्य 31.3.2016 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।